Search

झारखंड

कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे, बीजेपी महिला मोर्चा ने मांगा जवाब

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला सम्मान और कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला स्कूल मैदान में जुटीं महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन के घेराव का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी को सजा और इस्तीफे की मांग उठाई। बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। देखिए, रांची से LIVE LAGATAR की यह खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

14 महीनों में कई बार नम हुईं CM हेमंत सोरेन की आंखें || livelagatar news ||

पिछले करीब 14 महीनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी जीवन में कई बड़े दुखों का सामना किया है। पहले पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, फिर करीबी साथी सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा पांडेय को खोने का दुख और अब मां रूपी सोरेन के निधन ने सोरेन परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। हर बार हेमंत सोरेन की आंखें नम हुईं। एक तरफ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ अपनों को खोने का दर्द…इन मुश्किल घड़ियों में उनकी भावनात्मक तस्वीरें एक बेटे और एक इंसान के संघर्ष को बयां करती हैं।

देखें वीडियो

जयराम महतो vs ढुल्लू महतो: राम के भक्त थे, अब जयराम के भक्त हैं ढुल्लू महतो !

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा तंज कसा। जयराम ने कहा, “राम के भक्त थे, अब जयराम महतो के भक्त हैं ढुल्लू महतो।” उन्होंने सांसद के 15 साल के कार्यकाल में विधेयकों पर बहस, संसदीय कार्यप्रणाली और विनोद बिहारी महतो की विचारधारा को लेकर सवाल उठाए। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच ‘लालखंड’ को लेकर भी बयानबाजी हो चुकी है। देखिए महतो बनाम महतो की सियासी जंग की पूरी कहानी।

देखें वीडियो

शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज, शहर में जगह-जगह बन रहे भव्य पूजा पंडाल || livelagatar news ||

शारदीय नवरात्र को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कहीं पंडालों का ढांचा तैयार हो रहा है, तो कहीं सजावट की तैयारियां चल रही हैं। देखिए, शारदीय नवरात्र को लेकर गिरिडीह में कैसी चल रही हैं तैयारियां, LIVE LAGATAR की इस खास रिपोर्ट में।

देखें वीडियो

रांची में IND vs WI T20 का रोमांच, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह || livelagatar news ||

रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच IND vs WI T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच को लेकर फैंस का जोश, टीम इंडिया के लिए दीवानगी और जर्सी का क्रेज चर्चा में रहा। जानिए क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को लेकर क्या कहा और रांची में क्रिकेट का माहौल कैसा रहा। देखिए LIVE LAGATAR की खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

LIVE: IND vs WI T20 का जुनून, स्टेडियम के आसपास जुटने लगे क्रिकेट फैंस, जानिए कैसा है माहौल!

आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के बाहर से लेकर शहर की सड़कों तक क्रिकेट का जुनून देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से पहुंचे प्रशंसकों से हमारी खास बातचीत होगी, जानेंगे मैच को लेकर उनका उत्साह, टीम इंडिया की जर्सी का क्रेज और जीत को लेकर उनकी उम्मीदें। वहीं, स्टेडियम से लाइव जुड़ेंगे हमारे संवाददाता और स्टूडियो से भी होगी मैच को लेकर खास चर्चा। देखिए, रांची से LIVE क्रिकेट का जोश, फैंस की आवाज और मैच का पूरा माहौल।

देखें वीडियो

मुड़मा मेला में चंदा का धंधा! देवकुमार धान के निशाने पर बंधन तिग्गा || livelagatar

झारखंड में मुड़मा मेला को लेकर सियासत गरमा गई है। देवकुमार धान ने बंधन तिग्गा पर निशाना साधते हुए चंदा वसूली को लेकर सवाल उठाए हैं। आखिर मुड़मा मेला में चंदे को लेकर क्या विवाद है और देवकुमार धान ने क्या आरोप लगाए हैं? देखिए LIVE LAGATAR की इस खास रिपोर्ट में।

देखें वीडियो

जेएलकेएम में सब ठीक है? देवेंद्रनाथ महतो की बढ़ती सक्रियता से उठे सवाल, जयराम महतो की चुप्पी क्यों?

“जातो गवाएं और भातों खाएँ”... क्या कुछ ऐसा ही अब JLKM में भी होता दिखाई दे रहा है? एक तरफ पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो, तो दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता देवेंद्रनाथ महतो की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता। राष्ट्रीय मंचों पर मौजूदगी, अलग-अलग राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता और बनती अलग राजनीतिक पहचान ने JLKM के भीतर नेतृत्व, संगठन और अनुशासन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ संगठन को मजबूत कर रहे हैं या अपनी अलग राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं? जयराम महतो इसे किस नजरिए से देखते हैं? देखिए पूरी रिपोर्ट।

देखें वीडियो

नेमरा के ग्रामीणों की जुबानी दिशोम गुरु और रूपी सोरेन के संघर्ष की कहानी || livelagatar news ||

नेमरा के ग्रामीणों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन से जुड़ी यादें साझा कीं। ग्रामीणों की जुबानी जानिए, उनके जीवन का सफर कैसा रहा और किन संघर्षों ने उनकी कहानी को खास बनाया।

देखें वीडियो

JLKM में चुनावी तैयारी? मनोज यादव ने गिरिडीह सीट और जयराम महतो पर दिया बयान || livelagatar news ||

गिरिडीह उपचुनाव को लेकर JLKM के संभावित उम्मीदवारों की चर्चा तेज है। इसी बीच JLKM नेता मनोज यादव ने चुनाव लड़ने, पुलिस एसोसिएशन और जयराम महतो की लोकप्रियता को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पुराने इलाकों में जहां भी देखा जाए, जयराम महतो का नाम और प्रभाव नजर आता है। आखिर गिरिडीह से चुनाव लड़ने पर मनोज यादव ने क्या कहा और पुलिस एसोसिएशन के मुद्दे पर उनका क्या रुख है, देखिए पूरी बातचीत।

देखें वीडियो

JPSC-JSSC केस: झारखंड हाईकोर्ट में बहस, प्रदर्शनकारी छात्रों के वकील ने क्या कहा? सुनिए

JPSC-JSSC मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से उनके वकील ने अपना पक्ष रखा। अदालत में भर्ती परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर दलीलें पेश की गईं। सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों के वकील ने क्या कहा, सुनिए उनका पूरा बयान।

देखें वीडियो

नाना पाटेकर नहीं रहे! 75 की उम्र में निधन की खबर, परिवार और फिल्मी सफर की पूरी कहानी

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में उनके निधन की जानकारी सामने आई है। नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। जानिए नाना पाटेकर का फिल्मी सफर, परिवार, बेटे मल्हार पाटेकर और समाजसेवा से जुड़े उनके काम के बारे में।

देखें वीडियो

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज, नेमरा में उमड़ेगा जनसैलाब; भावुक हुए हेमंत सोरेन || livelagatar

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। हेमंत सोरेन रांची से अपनी मां के पार्थिव शरीर को लेकर नेमरा के लिए रवाना हो चुके हैं। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में नेता, मंत्री, कार्यकर्ता और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है।

देखें वीडियो

गुरुजी के रांची स्थित आवास से नेमरा के लिए निकला रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर || livelagatar news ||

रूपी सोरेन के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित गुरुजी शिबू सोरेन के आवास से अंतिम संस्कार के लिए नेमरा रवाना हो गया। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्य, समर्थक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रूपी सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक का माहौल है।

देखें वीडियो

रूपी सोरेन की मौ**त के बाद झारखंड में शोक की लहर! || livelagatar news ||

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है। रांची के हिल व्यू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत से शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। सोरेन परिवार के लिए यह बेहद दुखद क्षण है।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही