Search

झारखंड

पुलिस एसोसिएशन की CM हेमंत सोरेन से गुहार, कहा- आपके नाम पर रोकी जा रही पुलिसकर्मियों की फाइलें!

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों और कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर हस्तक्षेप करने की अपील की है। प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि डीजीपी की स्वीकृति के बावजूद कुछ फाइलें निचले स्तर पर रोकी जा रही हैं। एसोसिएशन ने भत्ते, पदोन्नति, पदस्थापन और अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की मांग की है।

देखें वीडियो

हेमंत सोरेन ने रजरप्पा में किया मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन, संथाली परंपरा से पूरी हुई रस्में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 19 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के रजरप्पा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। दामोदर और भैरवी नदियों के संगम पर संथाली परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरित किए। रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था।

देखें वीडियो

गिरिडीह उपचुनाव में BJP-JMM की लड़ाई, सुदेश महतो और जयराम महतो की भूमिका क्यों अहम?

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और जेएमएम के बीच मुकाबले की चर्चा के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो और जेएलकेएम नेता जयराम महतो की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले चुनाव के नतीजे, क्षेत्रीय दलों का प्रभाव, स्थानीय मुद्दे और संगठन की ताकत इस उपचुनाव को खास बनाते हैं। क्या आजसू अपनी अलग पहचान मजबूत कर पाएगी? क्या जेएलकेएम गिरिडीह में अपना प्रभाव बढ़ा सकेगी? देखिए पूरा राजनीतिक विश्लेषण।

देखें वीडियो

लकड़ी और नारियल से तैयार अनोखा पंडाल, कांतारा फिल्म की थीम ने खींचा ध्यान || livelagatar news ||

रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जो फिल्म कांतारा की थीम से प्रेरित है। इस पंडाल को बनाने में करीब तीन से चार महीने लगे हैं। सूखी लकड़ियों, नारियल और प्राकृतिक सामग्री से तैयार इसकी हस्तनिर्मित सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। पंडाल देखने के लिए परिवारों के साथ लोग पहुंच रहे हैं। यहां खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए हैं। देखिए रिया किसपुटा की खास ग्राउंड रिपोर्ट, LIVE LAGATAR पर।

देखें वीडियो

जमीन हमारी, रोजगार कहां? जयराम महतो ने विस्थापितों के हक में भरी हुंकार || livelagatar news ||

विधायक जयराम महतो ने बोकारो के विस्थापितों के हक और रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने उद्योगों के लिए अपनी जमीन दी, उन्हें रोजगार के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमीन के बदले नौकरी देने के वादे पर प्रबंधन को जवाब देना होगा। जयराम महतो ने अप्रेंटिस पूरा कर चुके युवाओं को रोजगार देने, विस्थापित परिवारों का सर्वे कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।

देखें वीडियो

रूपी सोरेन के दशकर्म को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 IPS और 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के दशकर्म को लेकर रामगढ़ के नेमरा में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आज दशकर्म और कल ब्रह्मभोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 13 आईपीएस, 40 से अधिक डीएसपी स्तर के अधिकारी और 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गोला डीवीसी चौक से नेमरा तक करीब 30 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। बड़े वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोकने के साथ लोगों की आवाजाही के लिए 340 ऑटो और 16 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

देखें वीडियो

मार्बल डस्ट से कलाकार टिंकू ने बनाई माँ दुर्गा की अद्भुत रंगोली! || livelagatar news ||

मां दुर्गा की भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कलाकार टिंकू ने मार्बल डस्ट से मां दुर्गा की अद्भुत रंगोली तैयार की है। अपनी कलाकारी और रचनात्मकता से उन्होंने रंगोली को खास रूप दिया है। मां दुर्गा के प्रति आस्था को कला के जरिए दर्शाती यह अनोखी प्रस्तुति लोगों का ध्यान खींच रही है। देखिए LIVE LAGATAR की यह खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

गिरिडीह निगम में विकास पर विवाद, तीन पार्षदों ने महापौर-उपमहापौर को घेरा!

गिरिडीह नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर विवाद सामने आया है। तीन पार्षदों ने महापौर और उपमहापौर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें घेरा है। आखिर विकास के किन मुद्दों को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई और नगर निगम में विवाद की वजह क्या है? देखिए इस रिपोर्ट में पूरी खबर।

देखें वीडियो

कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगे ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे, बीजेपी महिला मोर्चा ने मांगा जवाब

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला सम्मान और कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिला स्कूल मैदान में जुटीं महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन के घेराव का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के कांग्रेस सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी को सजा और इस्तीफे की मांग उठाई। बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। देखिए, रांची से LIVE LAGATAR की यह खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

14 महीनों में कई बार नम हुईं CM हेमंत सोरेन की आंखें || livelagatar news ||

पिछले करीब 14 महीनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी जीवन में कई बड़े दुखों का सामना किया है। पहले पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, फिर करीबी साथी सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा पांडेय को खोने का दुख और अब मां रूपी सोरेन के निधन ने सोरेन परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। हर बार हेमंत सोरेन की आंखें नम हुईं। एक तरफ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ अपनों को खोने का दर्द…इन मुश्किल घड़ियों में उनकी भावनात्मक तस्वीरें एक बेटे और एक इंसान के संघर्ष को बयां करती हैं।

देखें वीडियो

जयराम महतो vs ढुल्लू महतो: राम के भक्त थे, अब जयराम के भक्त हैं ढुल्लू महतो !

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा तंज कसा। जयराम ने कहा, “राम के भक्त थे, अब जयराम महतो के भक्त हैं ढुल्लू महतो।” उन्होंने सांसद के 15 साल के कार्यकाल में विधेयकों पर बहस, संसदीय कार्यप्रणाली और विनोद बिहारी महतो की विचारधारा को लेकर सवाल उठाए। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच ‘लालखंड’ को लेकर भी बयानबाजी हो चुकी है। देखिए महतो बनाम महतो की सियासी जंग की पूरी कहानी।

देखें वीडियो

शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज, शहर में जगह-जगह बन रहे भव्य पूजा पंडाल || livelagatar news ||

शारदीय नवरात्र को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कहीं पंडालों का ढांचा तैयार हो रहा है, तो कहीं सजावट की तैयारियां चल रही हैं। देखिए, शारदीय नवरात्र को लेकर गिरिडीह में कैसी चल रही हैं तैयारियां, LIVE LAGATAR की इस खास रिपोर्ट में।

देखें वीडियो

रांची में IND vs WI T20 का रोमांच, क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह || livelagatar news ||

रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच IND vs WI T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच को लेकर फैंस का जोश, टीम इंडिया के लिए दीवानगी और जर्सी का क्रेज चर्चा में रहा। जानिए क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को लेकर क्या कहा और रांची में क्रिकेट का माहौल कैसा रहा। देखिए LIVE LAGATAR की खास रिपोर्ट।

देखें वीडियो

LIVE: IND vs WI T20 का जुनून, स्टेडियम के आसपास जुटने लगे क्रिकेट फैंस, जानिए कैसा है माहौल!

आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के बाहर से लेकर शहर की सड़कों तक क्रिकेट का जुनून देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से पहुंचे प्रशंसकों से हमारी खास बातचीत होगी, जानेंगे मैच को लेकर उनका उत्साह, टीम इंडिया की जर्सी का क्रेज और जीत को लेकर उनकी उम्मीदें। वहीं, स्टेडियम से लाइव जुड़ेंगे हमारे संवाददाता और स्टूडियो से भी होगी मैच को लेकर खास चर्चा। देखिए, रांची से LIVE क्रिकेट का जोश, फैंस की आवाज और मैच का पूरा माहौल।

देखें वीडियो

मुड़मा मेला में चंदा का धंधा! देवकुमार धान के निशाने पर बंधन तिग्गा || livelagatar

झारखंड में मुड़मा मेला को लेकर सियासत गरमा गई है। देवकुमार धान ने बंधन तिग्गा पर निशाना साधते हुए चंदा वसूली को लेकर सवाल उठाए हैं। आखिर मुड़मा मेला में चंदे को लेकर क्या विवाद है और देवकुमार धान ने क्या आरोप लगाए हैं? देखिए LIVE LAGATAR की इस खास रिपोर्ट में।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही