JTET 2026: 986 केंद्रों पर परीक्षा, OMR शीट को लेकर JAC की नई गाइडलाइन || livelagatar news ||
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 1 नवंबर को राज्य के 986 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं, परीक्षा को व्यवस्थित और कदाचार मुक्त बनाने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने नई एसओपी भी जारी की है।