“गरीबों के बच्चे भी ऑक्सफोर्ड में पढ़ेंगे” इरफान अंसारी का बड़ा बयान || livelagatar news ||
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिक्षा को लेकर बड़ा संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी नेताओं के बच्चे ही ऑक्सफोर्ड में नहीं पढ़ेंगे, बल्कि गरीब परिवारों के बच्चे भी वहां तक पहुंचेंगे। जामताड़ा में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सबनपुर और गोकुला हाई स्कूल को प्लस टू में अपग्रेड करने, दोनों विद्यालयों में पांच-पांच डिजिटल क्लासरूम बनाने और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले नारायणपुर में डिग्री कॉलेज, बगरुडीह में महिला कॉलेज और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की पहल का भी जिक्र किया गया। इरफान अंसारी ने कहा कि उनका संकल्प है कि गरीबी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। देखिए पूरी खबर, LIVE LAGATAR पर।