Search

भाजपा को ‘नवीन’ करेंगे नितिन नवीन, कहीं गिरिडीह न बन जाए बिहार का बांकीपुर?

भाजपा को ‘नवीन’ करेंगे नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्रियों के भरोसे झारखंड, कहीं गिरिडीह न बन जाए बिहार का बांकीपुर? झारखंड भाजपा में क्या बड़ा बदलाव होने वाला है? भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे से संगठन में नई जान फूंकने की उम्मीद है। तीन दिनों के इस प्रवास में 2029 की तैयारी, पार्टी के भीतर नेतृत्व की चुनौतियां और गिरिडीह उपचुनाव में उम्मीदवार के चयन पर सबकी नजर रहेगी। झारखंड भाजपा के सामने एक तरफ पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक भूमिका और आपसी तालमेल की चुनौती है, तो दूसरी तरफ अगड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व और पार्टी संगठन में उनकी हिस्सेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्या नितिन नवीन झारखंड भाजपा में नई ऊर्जा भर पाएंगे? गिरिडीह उपचुनाव में निर्भय शाहाबादी पर ही भरोसा जताया जाएगा या किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा? और क्या झारखंड भाजपा के लिए गिरिडीह, बिहार के बांकीपुर जैसी राजनीतिक चुनौती बन सकता है? इन्हीं सवालों पर देखिए Live Lagatar का आज का विशेष राजनीतिक विश्लेषण। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही