इरफान अंसारी का बयान झारखंड में हेमंत सोरेन CM, दिल्ली में राहुल गांधी PM! || livelagatar news ||
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। जामताड़ा के करमाटांड़ स्थित कुदुरडी में आयोजित आदिवासी जतरा में उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। इरफान अंसारी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए एसआईआर को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने नारा दिया— “नून रोटी खाएंगे, 2029 में राहुल गांधी जी को लाएंगे।” साथ ही झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को मजबूत करने की बात कही। देखिए, इरफान अंसारी का पूरा बयान, LIVE LAGATAR पर।