रघुवर दास की वायरल तस्वीर पर विवाद, इरफान अंसारी बोले- सत्ता का अहंकार इतना भी ठीक नहीं!
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से जुड़ी एक कथित वायरल तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर में हनुमान के वेश में एक व्यक्ति उनके पैर छूता दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई, माफी की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।