Search

झारखंड

गिरिडीह का उपचुनाव! भाभी कल्पना के सामने टाईगर जयराम का दहाड़, फिर से कटा भाजपा का पता

गिरिडीह का उपचुनाव! भाभी कल्पना के सामने टाईगर जयराम! फिर से हुआ भाजपा का डब्बा गोल पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के देहांत के बाद गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी जोरों पर है, झामुमो की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा का उतरना तय माना जा रहा है, भाजपा की ओर से निर्भया शाहबादी एक बार फिर से मोर्चा खोलने को तैयार बैठे हैं, लेकिन इस सियासी संग्राम में एक खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है, वह खिलाड़ी है टाईगर जयराम महतो. JLKM की ओर से साफ कर दिया गया है कि इस बार फिर वह अपना प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि पिछले चुनाव में जेएलकेएम को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी थी. और उसका प्रत्याशी रहे नवीन आनंद को महज 10,700 वोटों से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार बदली हुई परिस्थितियों का दावा किया जा रहा है, जिस तरीके से देवेन्द्रनाथ महतो ने jpsc jssc-cgl और भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखंड के 24 जिलों की यात्रा की है, दावा किया जा रहा है कि इसका लाभ उसे मिलेगा, जहां तक भाजपा का संबंध है, एक बार उसकी ओर से निर्भय शाहबादी को मुकाबले में उतारने की बात कही जा रही है. .यहां याद रहे कि निर्भय कुमार शाहाबादी को पिछले दो चुनाव से लगातार हार का सामना करना पड़ा रहा है, हालांकि इस बार उन्होने सुदिव्य कुमार सोनू को कड़ी टक्कर दी थी, और महज 4 हजार से चुनाव हारे थें, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि टाईगर जयराम का इस मुकाबले को गंभीरता से लेते हैं तो फिर वह किसके वोटों में सेंधमारी करेंगे, क्योंकि इस इलाके में कुड़मी जाति की कोई बहुत आबादी नहीं है, इस हालत में बहुत संभव है कि वह भाजपा के वोट बैंक में ही सेंधमारी कर बैठे, इस हालत में एक बार से निर्भय कुमार शाहबादी के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है.

देखें वीडियो

ढुल्लू महतो का जयराम महतो पर सीधा हमला, बोले- ‘टाइगर नहीं, बिल्ली है’ || livelagatar news ||

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच जुबानी जंग और तीखी हो गई है। ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें ‘टाइगर नहीं, बिल्ली’ बताया। सांसद ने जयराम महतो के बयानों, राजनीतिक दावों और पारसनाथ-टुंडी क्षेत्र से जुड़े उनके बयानों पर भी सवाल उठाए। ढुल्लू महतो के इस बयान पर अब जयराम महतो की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

देखें वीडियो

SBI समेत सभी सरकारी बैंक हर शनिवार बंद? वायरल नोटिफिकेशन का पूरा सच || livelagatar news ||

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 30 सितंबर 2026 से SBI समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हर शनिवार छुट्टी रहेगी। इस वीडियो में जानते हैं वायरल दावे की पूरी सच्चाई, वित्त मंत्रालय के आधिकारिक बयान में क्या कहा गया और 5 डे बैंकिंग को लेकर वास्तव में क्या स्थिति है।

देखें वीडियो

रांची : डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का समापन, BJP पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा हमला

रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कॉन्क्लेव के आखिरी दिन स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और उसमें हो रहे सुधारों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर झारखंड को खोखला करने का आरोप भी लगाया। मंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और डिजिटल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

देखें वीडियो

रांची : "वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ" 2 से 8 अक्तूबर तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

रांची में कांग्रेस ने “वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, यह अभियान 2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है।

देखें वीडियो

34 हजार फीट पर क्या हुआ! भारतीय पायलट ने कैसे बचाई 180 यात्रियों की जान, Captain Smit की बहादुरी को दुनिया का सलाम

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कथित तौर पर कॉकपिट के अंदर को-पायलट और कैप्टन के बीच हिंसक झड़प हो गई। कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किए जाने के बावजूद उन्होंने विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद घायल कैप्टन को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं की ओर से उनकी बहादुरी की सराहना की गई। इस घटना ने एयर सिक्योरिटी और कॉकपिट सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

देखें वीडियो

जीनियस किड्स का 15वां वार्षिकोत्सव, मंच पर दिखेगी बच्चों की शानदार प्रतिभा

जीनियस किड्स के 15वें वार्षिकोत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और 15 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर मीडिया से चर्चा की गई। 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

देखें वीडियो

5 महीने से वेतन नहीं, खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्यपाल से लगाई गुहार || livelagatar

झारखंड खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी और जल्द भुगतान की गुहार लगाई। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देखें वीडियो

जयराम बनाम सुदेश महतो का ‘चश्मा’ गलत! पुरुलिया के मंच से कुड़मियों ने सुदेश महतो का माना अपना नेता!

-जयराम बनाम सुदेश महतो का ‘चश्मा’ गलत पुरुलिया के मंच से कुड़मियों ने सुदेश महतो का माना अपना नेता! झारखंड-ओड़िसा हो या पश्चिम बंगाल कुड़मियों का एक ही चेहरा सुदेश महतो, टाईगर जयराम से तुलना गलत, वोट बैंक से आजसू का आकलन गलत! राजनीति में आना-जाना लगा रहता है! आपको बता दें कि सियासी गलियारों में गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो को लेकर चर्चा तेज है, हरेलाल महतो के आजसू छोड़ने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चन्द्रप्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो भी जल्द भी भाजपा सवारी करेंगे, इस मुद्दे पर आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर ने Live Lagatar से खास बातचीत में कहा है कि सवार बदलने से बस का गन्तव्य नहीं बदलता. किसी भी पार्टी में महत्व विचारधारा का होता है, सुदेश महतो एक विचारधारा है, इसी क्रम में उन्होने यह दावा भी किया कि झारखंड-ओड़िसा हो या पश्चिम बंगाल कुड़मियों का एक ही चेहरा सुदेश महतो, टाईगर जयराम से तुलना गलत है.

देखें वीडियो

देवघर में जैविक खाद से बने उद्यमी, दूसरों को भी दे रहे रोजगार || livelagatar news ||

देवघर में कुछ उद्यमियों ने जैविक खाद उत्पादन को रोजगार और स्वरोजगार का जरिया बनाया है। जैविक खाद तैयार करने के साथ-साथ ये उद्यमी दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ जैविक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है।

देखें वीडियो

रांची : करोड़ों नामों की कटौती पर सवाल, चुनाव आयोग के बचाव में क्यों उतरा विपक्ष? || livelagatar

रांची : मतदाता सूची से करोड़ों नामों की कटौती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रांची में इस मुद्दे पर सियासी बहस तेज है। आखिर चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर क्या विवाद है और विपक्ष का रुख क्या है?

देखें वीडियो

पश्चिमी सिंहभूम : कारो नदी का पानी हुआ काला, प्रदूषण की आशंका से मचा हड़कंप || livelagatar news ||

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड स्थित गुवा क्षेत्र के पास कारो नदी का पानी काला पड़ने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पानी के रंग में बदलाव के बाद औद्योगिक कचरा, तेल, मोबिल या किसी रासायनिक पदार्थ के नदी में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पानी के काले होने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सोमवार को जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और मजदूर नेता रमा पांडे ग्रामीणों के साथ नदी के पास पहुंचे और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। मामले की वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

देखें वीडियो

रिफॉर्म कमेटी और JPSC नियुक्तियों की मांग, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रांची में प्रतियोगी छात्रों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियमित भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थगित कराने के दौरान रिफॉर्म कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ। छात्रों ने JPSC अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर समेत कई मांगें रखीं। साथ ही चेतावनी दी कि 7 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे झारखंड में छात्र महाजुटान किया जाएगा।

देखें वीडियो

चंद्र प्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो छोड़ेगा आजसू का साथ, पर प्रवीण प्रभाकर का जबरदस्त जवाब

चंद्र प्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो छोड़ेगा आजसू का साथ, पर प्रवीण प्रभाकर का जबरदस्त जवाब सियासी गलियारों में गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो को लेकर चर्चा तेज है, हरेलाल महतो के आजसू छोड़ने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चन्द्रप्रकाश चौधरी और लम्बोदर महतो भी जल्द भी भाजपा सवारी करेंगे, इस मुद्दे पर आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर ने Live Lagatar से खास बातचीत में कहा है कि सवार बदलने से बस का गन्तव्य नहीं बदलता. किसी भी पार्टी में महत्व विचारधारा का होता है, सुदेश महतो एक विचारधारा है

देखें वीडियो

बोकारो : सेक्टर-12 के आवास को लेकर आमने-सामने BSL और कर्मी || livelagatar news ||

बोकारो में BSL के ED आवास का आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा और पूर्व कर्मचारियों ने घेराव किया. घेराव को देखते हुए BSL प्रबंधन ने ED आवास की सुरक्षा 2 लेयर में बढ़ा दी और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. दरअसल, सेक्टर-12 में BSL के कई आवास सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लाइसेंसधारी कर्मियों को आवंटित हैं. BSL ने इन आवासों की जर्जर हालत का हवाला देते हुए इन्हें असुरक्षित जोन घोषित कर खाली कराने का निर्देश दिया है. प्रबंधन की ओर से सेक्टर-11 और सेक्टर-8 में वैकल्पिक आवास देने की बात कही गई है. लेकिन आवासधारियों का आरोप है कि उन्हें जो वैकल्पिक आवास दिए जा रहे हैं, उनकी स्थिति भी बेहतर नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि या तो बेहतर आवास दिया जाए या सेक्टर-12 के आवासों की मरम्मत कराई जाए. उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक वे आवास खाली नहीं करेंगे.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही