Search

झारखंड

धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के भानु मांझी को लगी गोली/livelagatar news

उत्तर प्रदेश पुलिस की राह पर चलते हुए अब धनबाद पुलिस ने भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटाड़ जंगल में वाटर प्लांट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी भानु मांझी के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखें वीडियो

“हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान की अपील — बाबूलाल मरांडी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेश अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने स्टिकर, पोस्टर और शपथ पत्र का विमोचन किया. मरांडी ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर और भारतीय उद्यमियों व कारीगरों का समर्थन करके हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं.

देखें वीडियो

स्मार्ट मीटर वालों हो जाएं सावधान ! बैलेंस माइनस होते ही खुद कट जाएगी बिजली, कर लें ये जरूरी काम

झारखंड में अब स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ता सावधान हो जाएं. बैलेंस नेगेटिव हुआ तो स्वतः बिजली डिस्कनेक्ट हो जाएगी. इसके लिए बैलेंस को हमेशा पॉजिटिव रखना होगा. फिर से बिजली बहाल करने के लिए पूरा बकाया जमा करना होगा. जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, उनके लिए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. बिजली वितरण निगम ने सभी उपभोक्ता यथाशीघ्र अपना बकाया जमा करें, ताकि बिजली कटने की स्थिति से बचा जा सके.

देखें वीडियो

ACB को मिले सबूत-IAS विनय चौबे ने किया नियमविरुद्ध काम, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी को हुआ लाभ

ACB फ़िलहाल IAS विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वहां हुए दो भूमि घोटालों की जांच कर रही है. पहला मामला सेवायत भूमि की नियमविरुद्ध खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है, जिसकी कांड संख्या 9/2025 है. यह मामला एसीबी ने जुलाई महीने में दर्ज किया था. इस केस में विनय चौबे के साथ उनके करीबी माने जाने वाले ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह आरोपी हैं.

देखें वीडियो

रांची: सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 'प्रोजेक्ट SHINE' पायलट प्रोजेक्ट का सफल समापन

सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 'प्रोजेक्ट SHINE' पायलट परियोजना का चौथा और अंतिम मूल्यांकन दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. यह पायलट प्रोजेक्ट काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन्स (CISCE) द्वारा संचालित एक नवाचारी पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को और अधिक समग्र, रुचिकर और विद्यार्थीकेंद्रित बनाना है.

देखें वीडियो

आदिवासियों का हुंकार: “नहीं लेने देंगे अपना अधिकार” — 17 तारीख को होगा बड़ा आंदोलन

झारखंड में आदिवासी संगठनों ने एक बार फिर अपने अधिकारों के लिए ज़ोरदार आंदोलन का ऐलान किया है। आदिवासी नेता निशा भगत और आदिवासी नेता फूलचंद तिर्की ने आज इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को राज्य के हर ज़िले से आदिवासी समुदाय के लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कड़ा विरोध दर्ज कराएँगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा भगत ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर अपने अधिकार नहीं छोड़ेंगे। यह राजनीति से लाभ उठाने वालों के लिए एक चेतावनी है कि आदिवासी अब चुप नहीं रहेंगे।

देखें वीडियो

Diwali 2025: दीपावली को लेकर सजा रांची बाजार, सजे मिट्टी के दिये और घरौंदे

दिवाली के नज़दीक आते ही शहर के बाज़ार मिट्टी के दीयों और गमलों से भर जाते हैं। हालाँकि आजकल चीनी दीयों का चलन बढ़ रहा है, लेकिन पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की अपनी एक अलग ही माँग और पहचान है। एक स्थानीय कुम्हार ने बताया कि वह दिवाली की तैयारी लगभग छह महीने पहले से ही शुरू कर देता है। उसके अनुसार, बाज़ार में हर आकार और डिज़ाइन के दीये और गमले उपलब्ध हैं। मिट्टी के बर्तन 200 रुपये से लेकर 600 रुपये तक में बिक रहे हैं।

देखें वीडियो

रांची: झारखंड शैक्षिक कांग्रेस राज्य समिति का गठन, नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा/ live lagatar news

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज झारखंड शैक्षिक कांग्रेस की प्रदेश कमेटी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा भी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड शैक्षिक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. प्रसाद पासवान ने की। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश कमेटी का गठन किया गया और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षाविदों के भाषण और नीति समिति पर चर्चा थी।

देखें वीडियो

राहुल दुबे गैंग और पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, हथियार बरामद— SSP ने लिया जायजा

रांची पुलिस और राहुल दूबे गैंग के बीच मुठभेड़ के बाद एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जांच की. बता दें कि रांची जिले के रातु से खलारी जाने वाले रोड में शुक्रवार की सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया है. इसके अलावा दो अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ा है. मौके से हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है.

देखें वीडियो

आर्मी लैंड स्कैम केस में रांची के पूर्व DC छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल/ live lagatar news

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने छवि रंजन की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

देखें वीडियो

मंत्री इरफान अंसारी ने मेडिकल दुकानों का किया निरीक्षण, बिना बिल दवा बेचने पर लगाई रोक

मध्यप्रदेश में खांसी की दवा पीने से बच्चों की मौत के बाद झारखंड सरकार अलर्ट हो गई है. इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जय हिन्द फार्मा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने करीब 20 खांसी की सिरप समेत कई अन्य दवाओं को जांच के लिए जब्त किया.

देखें वीडियो

अंबा के भाई अंकित राज ने झूठी गवाही के लिए पैसे दिये, फर्जी चालान पर गाड़ी भी छुड़ाई थी

तत्कालीन विधायक अंबा प्रसाद के भाई ने झूठी गवाही देने के लिए पैसे दिये थे. फर्जी चालान के सहारे 2017-18 में अवैध बालू ढुलाई में लगी गाड़ियों को छुड़ाया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अंकित के अवैध बालू के साम्राज्य की जांच के दौरान इन तथ्यों की जानकारी मिली है. जांच में पाया गया है कि अंकित राज वर्ष 2017-18 से ही बालू के अवैध कारोबार में शामिल था. 2017-18 में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पहली बार उसका नाम बालू के अवैध कारोबार में दर्ज किया गया था. ईडी ने जांच में पाया कि बड़कागांव थाने में 23 दिसंबर 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें शिवदयाल महतो, निर्मल महतो और संतोष महतो को अभियुक्त बनाया गया था

देखें वीडियो

बिरसा मुंडा जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में 8 लोगों पर निलंबन व बर्खास्तगी की कार्रवाई

बिरसा मुंडा जेल में मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में सरकार ने आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. इनमें से दो लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है. जबकि चार के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है. वहीं अन्य दो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

देखें वीडियो

नैतिकता की बातें करने वाला IAS अफसर… अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा ?/ live lagatar news

IAS Nagarjun Gowda, जिन्‍होंने UPSC aspirants को Ethics और Motivation के ज़रिए नई सोच दी, अब खुद पर लगे हैं भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोपों का सामना करते हुए। मामला है मध्य प्रदेश के हरदा ज़िले का, जहाँ Path India Company पर लगे ₹51 करोड़ के जुर्माने को IAS अधिकारी ने घटाकर मात्र ₹4,032 कर दिया — और यहीं से शुरू हुआ विवाद। RTI एक्टिविस्ट ने लगाया गंभीर आरोप कि कंपनी को जानबूझकर लाभ पहुंचाया गया, वहीं IAS Nagarjun Gowda का कहना है कि निर्णय पूरी तरह दस्तावेज़ों और नियमों के अनुसार लिया गया।

देखें वीडियो

Nexgen और Motogen से होने वाली गाड़ियों की बिक्री पर रहेगा ACB का पहरा, कैश में नहीं होगा कारोबार

झारखंड हाईकोर्ट ने NEXGEN और MOTOGEN गाड़ियों के शोरूम से होने वाली बिक्री पर ACB का पहरा लगा दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपक रौशन ने ACB द्वारा सील की गयी शोरूम को खोलने का आदेश दिया. लेकिन अदालत ने शोरूम खुला रहने के दौरान जांच एजेंसी को दो अधिकारियों को शोरूम में मौजूद रहने का आदेश दिया है.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//