राजा कोलियरी की खदान में उतरे विधायक अरूप चटर्जी, सुरंगों में मिला कथित अवैध खनन का सामान
धनबाद की राजा कोलियरी में कथित अवैध कोयला खनन का मामला सामने आया है। लगातार शिकायतों के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी अपनी टीम और स्थानीय लोगों के साथ खदान के भूमिगत हिस्से में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कथित अवैध खनन के निशान के साथ मोटर, ड्रिल, बिजली के केबल और अन्य उपकरण मिलने की बात सामने आई। सूचना के बाद सीआईएसएफ और ईसीएल प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।