Search

ग्लैडसन डुंगडुंग “काला” अंग्रेज! सरना आदिवासियों को बनायेगा ईसाई || livelagatar news ||

ग्लैडसन डुंगडुंग “काला” अंग्रेज! सरना आदिवासियों को बनायेगा ईसाई आदिवासी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्लैडसन डुंगडुंग का एक बयान इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें उनके द्वारा पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और पूर्व मंत्री देवकुमार धान को बूझा हुआ कारतूस बताया जा रहा है, आदिवासी धर्म कोड की लड़ाई लड़ रहे देवकुमार धान से ग्लैडसन ने पूछा है कि जब पूरे देश में करोड़ों सरना धर्मियों के द्वारा सरना धर्म कोड की मांग की जा रही है तो फिर देवकुमार धान आदिवासी धर्म कोड की मांग क्यों कर रहे हैं, इसके साथ ही देवकुमार धान और गीताश्री उरांव को सरना के बजाय हिन्दू बताया गया है. अब ग्लैडसन के इसी आरोपों का जवाब देवकुमार धान की ओर से आया है, जिसमें ग्लैडसन डुंगडुंग को काला अंग्रेज बताया गया है. इसके साथ ही यह आरोप भी देवकुमार धान लगा रहे हैं कि भले ही ग्लैडसन आदिवासी आदिवासी चिलाता हो, लेकिन उसका असली मकसद सभी आदिवासियों को ईसाई बनाना है. आज Live lagatar पर देवकुमार धान के पलटवार को सामने लाया गया है.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही