आजसू में “पतछड़”! हरेलाल महतो के साथ एक दर्जन पिछड़े चेहरों ने छोड़ा सुदेश महतो का साथ
आजसू में “पतछड़”! हरेलाल महतो के साथ एक दर्जन पिछड़े चेहरों ने छोड़ा सुदेश महतो का साथ। झारखंड में आजसू पार्टी संकट से गुजरती दिख रही है, हरे लाल महतो के साथ ही करीबन एक दर्जन नेताओं ने पार्टी को अलविदा करने का एलान किया है. हर दिन कोई ना कोई नेता पार्टी का साथ छोड़ कर जा रहा है.
हरेलाल महतो के साथ ही ब्रजमोहन कुमार, पार्टी के महासचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (कोल्हान के पूर्व आयुक्त), झंटू महतो, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ दास, नीमडीह बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष भी पार्टी छोड़ चुके हैं, इसके साथ ही ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल प्रखंड कअध्यक्षों ने भी सामूहिक इस्तीफा दिया है। बोकारो जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम झा ने भी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है.
अब खबर यह है कि आजसू का पुराना चेहरा रहे प्रोफेसर रवि शंकर ने भी भाजपा में जाने का एलान कर दिया है, रवि शंकर मौर्य के पहले विजय साहू, विकास राणा, डॉ बिनय भारत, रिटायर्ड IPS सुबोध प्रसाद या तो पार्टी छोड़ दिये या पार्टी में किनारा कर दिये गये हैं. साफ है कि इसमें से अधिकतर चेहरे पिछड़ी जातियों के है, तो क्या पिछड़ी जातियों को आजसू का केला पसंद नहीं आ रहा. या फिर जिस तरीके से आजसू में चन्द्रप्रकाश चौधरी, रोशनलाल महतो, सुनिता चौधरी पर दांव लगाया गया, उसके कारण यह नाराजगी है.