झारखंड में मॉनसून का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रांची मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। 3 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों – रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, पलामू समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
झारखंड
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के बालू का अवैध साम्राज्य परिवार के राजनीतिक रसूख के अलावा पुलिस और जिला के खान विभाग को दिये गये रिश्वत के सहारे चलता है. अवैध खनन कर अंकित राज तक बालू पहुंचाने वाले को प्रति हाईवा (HYVA) 5000-6000 रुपये की दर से भुगतान किया जाता है.
राजधानी मोरहाबादी इलाके में एक होटल है. होटल के बाहर अक्सर बीएमडब्लू लगा रहता है. बीएमडब्यू का नंबर - 5 से शुरु होता है. वहां मनोज घंटों रूकता है. उसके पास कम से कम पांच मोबाईल फोन होते हैं. हो भी क्यों नहीं, उनके जो बड़े वाले साहेब हैं, वह तो बाजाब्ता एक छोटा बैग ही अपने साथ रखते हैं, जिसमें फोन ही फोन होता है. दो तो हाथ में ही रहता है, बैग में पता नहीं कितना होगा? यह अलग बात है कि साहेब हमेशा से उससे संबंध ना होने की बात कहते हैं.
राजधानी में इस बार दशहरे का आयोजन बेहद खास होने वाला है। यहां 70 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जिस पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही 60 फीट लंबे मेघनाथ और कुंभकरण की भी प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन पुतलों को बनाने के लिए गया (बिहार) से कारीगरों को बुलाया गया। करीब 20 कारीगरों ने 28 दिनों की मेहनत से रावण का निर्माण किया है। खास बात यह है कि यह रावण वाटरप्रूफ है, जिससे बारिश भी इसके भव्य रूप को प्रभावित नहीं कर सकेगी।
आज नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा का महत्व, कथा और पूजन विधि जानते हैं। महा अष्टमी पर माँ की आराधना से पापों का नाश और जीवन में शुद्धता व शांति का संचार होता है।
सरकारी नौकरी के बंपर अवसर! बिहार पुलिस, रेलवे, पावरग्रिड और आर्म्ड फोर्स में हज़ारों पदों पर भर्ती। आवेदन की आखिरी तारीख, योग्यता और सिलेक्शन पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें। जल्दी करें, मौका हाथ से न जाए!
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में मनीषा रानी की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री! जानें कैसे उन्होंने खेल का रुख पलट दिया और किसे पेंट हाउस में उठाया और किसे बेसमेंट भेजा। पूरा अपडेट इस वीडियो में देखें!
Asia Cup 2025 Final में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब जीता। लेकिन जीत के बाद Trophy को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पूरी खबर देखें इस वीडियो में।
माँ कालरात्रि को समर्पित नवरात्रि के सातवें दिन (महा सप्तमी) की महिमा, पूजा विधि और पौराणिक कथाओं को जानें। इस वीडियो में हम बताएँगे कि कैसे माँ कालरात्रि की पूजा करके आप जीवन के सभी *भय, नकारात्मकता और बाधाओं* को दूर कर सकते हैं।
दुर्गा पूजा के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि कुल 22 एम्बुलेंस को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनमें से 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हैं. वहीं जहां भीड़ अधिक होती है, वहां भी एम्बुलेंस के साथ चिकित्सकीय स्टाफ और कुछ स्थानों पर डॉक्टरों की भी मौजूदगी रहेगी.
दिवाली और छठ पर रेलवे ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। आसनसोल-मुंबई साप्ताहिक स्पेशल, गांधीधाम-सियालदह, मालदा टाउन-सूरत सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। पूरी जानकारी वीडियो में देखें।
झारखंड सरकार ने गृह, कारा व आपदा प्रबंधन विभाग में 1778 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 1733 पद कक्षपाल और 45 पद सहायक कारापाल के लिए हैं। योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें। आवेदन 7 नवंबर से 8 दिसंबर तक JSSC की वेबसाइट पर होंगे।
हजारीबाग के पूर्व उपायुक्त रहे IAS विनय चौबे पर सेवायत भूमि और वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री का गंभीर आरोप पहले से जांच के घेरे में है। इसी मामले में उनके करीबी माने जाने वाले विनय सिंह को गुरुवार को एसीबी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीबी का कहना है कि विनय सिंह गवाहों को धमकाकर या लालच देकर प्रभावित कर सकते थे और केस से जुड़े सबूतों को भी मिटा सकते थे।
माँ स्कंदमाता को समर्पित नवरात्रि के पांचवे दिन की महिमा, पूजा विधि और पौराणिक कथाओं को जानें। इस वीडियो में हम आपको बताएँगे कि कैसे माँ की पूजा कर आप मातृत्व का आशीर्वाद और मन की शांति पा सकते हैं।
धनबाद: शुक्रवार को शहर में लगातार बारिश और हवाओं के बीच कई हादसे सामने आए. सबसे बड़ा हादसा भूली बी ब्लॉक में हुआ जहां तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बन रहा करीब 110 फीट ऊंचा भव्य पूजा पंडाल अचानक धराशायी हो गया. इस पंडाल के निर्माण पर लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत आई थी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई वरना बड़ा नुकसान हो सकता था.भूली बी ब्लॉक में हर साल धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जाता है. इस बार विशेष रूप से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा था. लेकिन हादसे के बाद पूजा समिति ने तुरंत पंडाल को पूरी तरह हटाने का काम शुरू कर दिया. समिति के सदस्यों का कहना है कि अब नई व्यवस्था पर निर्णय लेकर पूजा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.