Search

गिरिडीह में सफाईकर्मियों का बगावती अंदाज़: दुर्गा पूजा के बाद भी जेब खाली, निगम दफ्तर पर तालाबंदी

दुर्गा पूजा के चार दिन बाद भी वेतन न मिलने से नाराज़ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को चरम पर पहुँच गया। बड़ी संख्या में गुस्साए सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुँचे और ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और हड़ताल का ऐलान कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें तुरंत वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएँगे।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//