Search

झारखंड

Bigg Boss 19 की Tanya Mittal पर दर्ज हुई शिकायत ! फैजान अंसारी के सनसनीखेज आरोप/ live lagatar news

बिग बॉस 19' में नज़र आ रहीं तान्या मित्तल अब कानूनी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं. मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने तान्या के खिलाफ ग्वालियर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. फैजान का आरोप है कि तान्या ने लोगों से पैसों की धोखाधड़ी की और अपने कथित बॉयफ्रेंड को भी झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भिजवा दिया.

देखें वीडियो

झारखंड ACB ने अबतक शराब से लेकर भूमि घोटाले में शामिल IAS समेत 17 लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड सरकार की जांच एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. शराब से लेकर भूमि घोटाले जैसे भ्रष्टाचार के बड़े मामले की जांच के क्रम में आईएएस समेत 17 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है.

देखें वीडियो

राघोपुर विधानसभा से तेजस्वी ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट के लिए नॉमिनेशन कर दिया है. तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान पूरे समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

देखें वीडियो

हजारीबाग वनभूमि घोटाले मामले में ACB ने पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक शैलेश कुमार को हिरासत में लिया

हजारीबाग वन भूमि घोटाले में एसीबी ने बुधवार शैलेश कुमार को हिरासत में लिया है. फिलहाल एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया जा सकता है.

देखें वीडियो

गिरिडीह में होटल कलश धाम में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई युवक-युवतियां/ live lagatar news

सरिया रोड स्थित लोकप्रिय होटल कलश धाम पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने होटल में छापा मारकर कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया और होटल मालिक को हिरासत में ले लिया। खबरों के मुताबिक, यह होटल लंबे समय से स्थानीय निवासियों के बीच विवादों में रहा है।

देखें वीडियो

गिरिडीह में सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन/ live lagatar news

सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गिरिडीह द्वारा मंगलवार को टाउन हॉल में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में उपायुक्त रामनिवास यादव मुख्य अतिथि थे।

देखें वीडियो

रांची में ओला-ऊबर और रैपिडो ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

ड्राइवरों ने कहा कि कंपनियों की नीतियों के कारण वे कर्ज में डूब चुके हैं. पहले जब केवल एक कंपनी थी, तब उनकी आमदनी स्थिर रहती थी, लेकिन कई कंपनियों के आने से बुकिंग कम हो गई और आपसी प्रतियोगिता बढ़ने से उनकी स्थिति खराब हो गई है. शहर के सभी ओला, ऊबर और रैपिडो कैब ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है. ड्राइवरों का आरोप है कि ये कंपनियां केवल ग्राहकों के हित में फैसले लेती हैं, जबकि उन्हीं ड्राइवरों की अनदेखी करती हैं जिनकी मेहनत से ये कंपनियां चल रही हैं. ड्राइवरों ने कहा कि कंपनियों की नीतियों के कारण वे कर्ज में डूब चुके हैं. पहले जब केवल एक कंपनी थी, तब उनकी आमदनी स्थिर रहती थी, लेकिन कई कंपनियों के आने से बुकिंग कम हो गई और आपसी प्रतियोगिता बढ़ने से उनकी स्थिति खराब हो गई है.

देखें वीडियो

St. Xavier’s College के छात्रों की गुहार हमारा साल क्यों बर्बाद किया ? / live lagatar news

St. Xavier's College में पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि उन्हें परीक्षा के बाद "year back" दे दिया गया है. जबकि पहले कॉलेज की ओर से यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जिन छात्रों का किसी विषय में "back" लगेगा, वे अगली कक्षा में प्रोन्नत (promotion) होकर अगले वर्ष परीक्षा देकर उसे क्लियर कर सकते हैं.

देखें वीडियो

खुशखबरी ! अब आसान हुआ PF से पैसा निकालना ! EPFO के नए नियम जानिए/ live lagatar news

EPFO की तरफ से नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब PF अकाउंट से 75% तक पैसा निकालना हुआ बेहद आसान। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई CBT मीटिंग के बाद EPFO ने कई बड़े फैसले लिए हैं। अब आपको PF निकालने के लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही EPFO ने ‘EPFO 3.0’ डिजिटल फ्रेमवर्क लॉन्च किया है, जिसमें क्लाउड-बेस्ड टेक्नोलॉजी, मोबाइल ऐप और ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

देखें वीडियो

Rise & Fall में डबल एविक्शन का धमाका, Aditya Narayan और Kiku Sharda आउट !

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. फिनाले से ठीक पहले आया डबल एविक्शन का ट्विस्ट न सिर्फ कंटेस्टेंट्स, बल्कि दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला साबित हुआ. एक ओर जहां अपने कॉमिक अंदाज़ से सभी का मनोरंजन करने वाले कीकू शारदा ने शो से विदाई ली, वहीं सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण का बाहर होना एक भावुक पल बन गया, जिसने घरवालों के साथ-साथ फैंस को भी भावुक कर दिया.

देखें वीडियो

भारत आत्मनिर्भरता की राह पर, स्वदेशी ही राष्ट्र की ताकत : अर्जुन मुंडा/ live lagatar news

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता और स्वदेशी चेतना के माध्यम से विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

देखें वीडियो

हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह और रांची का टुकटुक होटल/ live lagatar news

हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह और रांची के टुकटुक होटल के बीच दिलचस्प रिश्ता है. यह होटल उनकी पत्नी के नाम से है. इस होटल के एकाउंट से उनकी पत्नी को हर माह वेतन के रुप में लाखों रुपये मिलते हैं. और इस मामुली सा दिखने वाले होटल के एकाउंट में एक-एक दिन में डेढ़-दो लाख रुपया तक जमा हो जाता है.

देखें वीडियो

दारोगा मीरा सिंह मिठाईवाले के साथ चेन छीनने की घटनाओं पर चर्चा करने के अलावा उधार भी मांगती थीं

मनी लॉन्ड्रिंग के चक्कर में फंसी दारोगा मीरा सिंह अपने इलाके में चेन छीनने की घटनाओं पर चर्चा करने के लिए मिठाई दुकान पर जाती थी. अपने पास 9-10 मोबाईल रखती थीं. स्टॉक में निवेश करने के लिए मिठाई वाले से उधार भी मांगती थी. मिठाई वाले की गारंटी पर उसके चाचा दारोगा को लाखों रुपये उधार देते थे. वह भी बिना सूद के. ईडी की जांच में मीरा सिंह के बारे में जानकारी मिली है.

देखें वीडियो

सुकुरहुट्टू गौशाला में गोबर से बन रहे हैं दीपावली के दीये, पर्यावरण के लिए मिसाल/ live lagatar news

यह दिवाली रांची के लिए खास होगी, क्योंकि घर-आंगन गोबर के दीयों की रोशनी और प्राकृतिक खुशबू से महक उठेंगे। रांची के सुकुरहुटू गौशाला, चापाटोली अरसंडे और धुर्वा सिठियो की लगभग 90 महिलाएं मिलकर 7,00,000 से ज़्यादा दीये तैयार कर रही हैं।

देखें वीडियो

IRCTC घोटाले में लालू परिवार पर चलेगा केस, आरोप तय/ live lagatar news

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे। इस घोषणा के बाद, सभी दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। हालाँकि, चुनाव शुरू होने से पहले ही लालू परिवार—लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव—को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 14 लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं।

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//