Search

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, ब्लैक में टिकट बेचने का आरोप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन टिकट बिक्री के आखिरी दिन स्टेडियम के बाहर हजारों दर्शकों की भीड़ और लंबी कतार ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। घंटों इंतजार के बावजूद टिकट काउंटर की धीमी रफ्तार से फैंस परेशान नजर आए। कई दर्शकों ने 2000 रुपये के टिकट को 5000 रुपये तक में ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगाया। बोकारो, हजारीबाग, आरा और जमुई समेत कई जगहों से पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों ने जेएससीए प्रबंधन से पारदर्शी और बेहतर टिकट व्यवस्था की मांग की।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही