गिरिडीह उपचुनाव के पहले आजसू का शक्ति प्रदर्शन! भाजपा के लिए “बैटिंग” या “सियासी भूचाल”!
गिरिडीह उपचुनाव के पहले आजसू का शक्ति प्रदर्शन! भाजपा के लिए “बैटिंग” या “सियासी भूचाल”! गिरिडीह उपचुनाव से पहले आजसू का युवा संवाद. हरेलाल महतो का सुदेश महतो का साथ छोड़ भाजपा ज्वाईन करने के फैसले के बाद आजसू इन दिनों सियासी संकट से गुजर रही है, इस बीच आजसू की ओर से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत जमुआ मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला किया गया है.
आपको याद रहे कि पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के देहांत के बाद गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव होना है, झामुमो की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा है, जबकि भाजपा की ओर से निर्भय कुमार शाहाबादी को एक बार फिर से अखाड़े में उतारने की तैयारी है.
लेकिन इस बीच आजसू की ओर से गिरिडीह में ही युवा संवाद का आयोजन की घोषणा से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या वाकई भाजपा के पक्ष में सियासी जमीन तैयार करने में जुटी है, या फिर वह खुद अपनी सियासी जमीन तैयार करने की जुगत लगा रही है, इन दिनों भाजपा आजसू के रिश्ते के लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की कहानियां चलती रहती है, तो क्या आजसू भी गिरिडीह मे अपना दावेदारी ठोकने जा रही है, Live lagatar पर आज इस सवाल पर चर्चा की जाएगी. दावा किया जा रहा है कि युवा संवाद में विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पेयजल और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास जैसे मुद्दों व क्षेत्र की समस्या पर ग्रामीणों से चर्चा की जायेगी, लेकिन क्या इस युवा संवाद के पीछे कोई सियासी खेल भी है.