Search

हजारीबाग : ABVP का ‘मातृवंदन नारी शक्ति’ कार्यक्रम, महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने पर जोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में ‘मातृ वंदन नारी शक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईआरएस अधिकारी नीसा उरांव शामिल हुईं। कार्यक्रम में एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमारी दिशा गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्राएं और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं और छात्राओं को सामाजिक मुद्दों, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले कंटेंट तथा युवाओं के बीच बन रहे विभिन्न नैरेटिव को लेकर जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही