Search

गिरिडीह उपचुनाव में JLKM की एंट्री? इन 3 नामों की चर्चा, बदल सकता है पूरा चुनावी गणित || livelagatar

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी हलचल तेज है। जेएमएम की ओर से श्वेता सोनू के नाम की चर्चा है, जबकि बीजेपी में भी कई चेहरों पर मंथन चल रहा है। इसी बीच जयराम महतो की JLKM की संभावित एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक नागेंद्र चंद्रवंशी, मोती लाल और मनोज यादव के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में हैं, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है। अगर JLKM मैदान में उतरती है, तो उसके वोट गिरिडीह के चुनावी समीकरण को कितना प्रभावित करेंगे, यही सबसे बड़ा सवाल होगा।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही