जयराम महतो पर ढुल्लू महतो का तीखा हमला, ‘गिरगिट’ वाले बयान से गरमाई सियासत || livelagatar news ||।
ढुल्लू महतो और जयराम महतो के बीच जुबानी जंग लगातार तीखी होती जा रही है। पहले ‘टाइगर नहीं, बिल्ली’ वाला बयान सामने आया, फिर ‘लालखंड’ को लेकर दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार हुआ और अब ‘गिरगिट’ वाले बयान ने सियासी तकरार को और गर्म कर दिया है। ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर अपनी बात और राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि गिरगिट भी इतनी जल्दी रंग नहीं बदलता। वहीं जयराम महतो भी लगातार पलटवार करते रहे हैं। अब सवाल यही है कि महतो बनाम महतो की यह जुबानी जंग आगे किस मोड़ पर पहुंचती है।