इस दिवाली भारत के बाजारों में हुआ कुछ ऐसा जो देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ! कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दिवाली पर हुआ ₹6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार — यानी पिछले साल से 25% ज्यादा! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Vocal For Local” और “स्वदेशी दिवाली” अभियान ने ऐसा असर दिखाया कि लोगों ने विदेशी नहीं, बल्कि भारतीय उत्पादों को ही प्राथमिकता दी। 87% ग्राहकों ने देसी माल खरीदा और चीनी उत्पादों की मांग बुरी तरह गिर गई।
झारखंड
शराब घोटाला व जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को व्यवसायी विनय सिंह के संदिग्ध लोन और अवैध निवेश का पता चला है. जांच में एसीबी को मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का भी पता चला है. संदिग्घ लोन और अवैध निवेश के सिलसिले में जो तथ्य मिले हैं, उसके मुताबिक इसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व प्रभावशाही सरकारी संपर्क शामिल है. विनय सिंह ने इन सबका दुरुपयोग करके अवैध आर्थिक लाभ हासिल किया है.
झारखंड में संगठित अपराध के खिलाफ हेमंत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बीते 10 महीने में राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच 11 मुठभेड़ (एनकाउंटर) की घटनाएं हुई है. इन कार्रवाइयों में पुलिस की गोली लगने से पांच बड़े और कुख्यात अपराधी मारे गए हैं. जबकि सात अन्य घायल हुए हैं. मारे जाने वालों में अमन साहू, उत्तम यादव और राहुल तूरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो अकेले रांची पुलिस ने सर्वाधिक छह मुठभेड़ों को अंजाम दिया है.
1जनवरी 2004 से पहले के विज्ञापनों से चयनित कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ ! नई पेंशन नहीं होगी लागू
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की की खंडपीठ ने अपने एक आदेश में कहा है कि 01 जनवरी 2004 से पहले जारी विज्ञापनों के आधार पर चयनित कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के लाभों के हकदार हैं, भले ही उनकी वास्तविक नियुक्ति या कार्यभार नई पेंशन योजना लागू होने के बाद हुआ हो.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। बुधवार को तेजस्वी यादव ने बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे बिहार की जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे। बिहार सरकार द्वारा जीविका दीदियों के साथ किया जा रहा अन्याय अभूतपूर्व है। जब हम बिहार दौरे पर थे, तो जीविका दीदियों की टोलियाँ आकर ज्ञापन सौंपती थीं और अपनी पीड़ा व्यक्त करती थीं। उनकी पीड़ा को देखते हुए, हमने स्थिति का अध्ययन किया और यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंगे और उनका वेतन बढ़ाकर 30,000 रुपये करेंगे। - तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल के रिश्ते पर अब मोहर लग गई है! इंदौर में पलाश मुच्छल ने खुद कहा – 'वो जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी'। जानिए पूरी खबर और दोनों के रिश्ते की सच्चाई इस वीडियो में.
भारतीय टीम के खिलाड़ी रांची एयरपोर्ट पहुंचे। झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर... सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर, खिलाड़ियों का आगमन शुरू राजधानी रांची में होने वाली चौथी दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह भव्य आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छह दक्षिण एशियाई देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के एथलीट हिस्सा लेंगे।
आज, 21 अक्टूबर को, पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। यह दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की सेवा की। यह दिवस हर साल उन 10 भारतीय पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जो 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए थे। 21 अक्टूबर, 1959 को श्री करम सिंह के नेतृत्व में सीमा पर गश्त कर रहे एक पुलिस दल पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे और 7 घायल हुए थे। तीन सप्ताह बाद, उनके पार्थिव शरीर भारत को सौंप दिए गए और हॉट स्प्रिंग्स में उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाने की परंपरा 1960 से शुरू हुई थी।
लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। बीजेपी ने उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जानिए सुरों से सियासत तक के उनके सफर की पूरी कहानी
बोकारो उपायुक्त के स्टेनो अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाईल गायब है. उपायुक्त के स्टेनो के रूप में प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने के दौरान इस बात का पर्दाफाश हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पहले ही लिखित रूप से यह सूचित किया जा चुका है कि अजय कुमार की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है. अब उपायुक्त कार्यालय ने इस सिलसिले में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को इससे संबंधित सूचना देने का निर्देश दिया है. यानी उपायुक्त कार्यालय में भी स्टेनो की प्रतिनियुक्ति से संबंधित कोई फाईल नहीं है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिब्य कुमार सोनू ने सोमवार को घोषणा की कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के किसी भी दल के लिए प्रचार करेगी।
वन विभाग के चर्चित रेंजर राम बाबू को बिरसा मुंडा चिड़ियाघर से हटा दिया गया है. 10 में से एक रेंज का प्रभार वापस लेने के अलावा और काई कार्रवाई नहीं की गयी है. चिड़ियाघर के अधिकारियों द्वारा राम बाबू और उसके साला द्वारा बरती गयी वित्तीय अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है. राम बाबू के साले ने GST रिटर्न में चिड़ियाघर में सामग्रियों की आपूर्ति का उल्लेख नहीं किया है. चिड़ियाघर में जिराफ के बाड़े की मरम्मत में भी गड़बड़ी की बात सामने आयी है. यह काम भी रेंजर की देखरेख में ही हुआ था.
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर इंटेलिजेंस रिपोर्ट (IR) दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही गणेश सिंह के खिलाफ जांच शुरु कर दी गई है. एसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गणेश सिंह पर धनबाद के कोयला कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप है. इंस्पेक्टर गणेश सिंह पहले एसीबी में पदस्थापित थे. अभी वह झारखंड जगुआर में पदस्थापित है और डीजीपी कार्यालय में एनजीओ प्रभारी के रुप में काम देखता है.
CSBC बिहार पुलिस, DDA और SEBI में 2025 की सबसे बड़ी भर्तियाँ शुरू हो चुकी हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है। बिहार पुलिस में 4128 पद, DDA में 1732 पद और SEBI में 110 पदों पर आवेदन चल रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म भरें। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा और शुल्क की पूरी जानकारी इस वीडियो में विस्तार से बताई गई है।
DEO के मनमाने रवैये से नाराज BRP-CRP महासंघ — प्रशिक्षण का बहिष्कार, ‘पोल खोलो अभियान’ की दी चेतावनी
बीआरसी-सीआरपी महासंघ ने डीईओ पलामू पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को सभी बीआरसी-सीआरपी ने दोपहर डेढ़ बजे के बाद डायट मेदिनीनगर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा।