Search

झारखंड

शराब घोटाले के आरोपी जेल में मना रहे जश्न? बिरसा मुंडा जेल का वीडियो लीक!/ live lagatar news

शराब घोटाला मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का जेल के अंदर नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है. जेल की हवा खाकर आए लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह वीडियो बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के एक विशेष हॉल का है, जहां कैदियों को कुछ सुविधाएं भी मुहैया कराइ गई है.

देखें वीडियो

चुनाव आयोग संविधान की रक्षक की तरह काम करे एजेंसी की तरह नहीं - केशव कमलेश

रांची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन अगर चुनाव आयोग किसी एजेंसी की तरह काम करेगा, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव कार्य की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर डीएलपीए (जिला स्तरीय पोलिंग एजेंट) नियुक्त कर रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा सके।

देखें वीडियो

गिरिडीह : इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव की हुई शुरुआत

गिरिडीह शहर के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन हुआ। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। गिरिडीह में यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा जिसमें शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

देखें वीडियो

वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोक,महिलाओं-किसानों को बड़ा तोहफ़ा!

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े वादों का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 14 जनवरी को बिहार की सभी “माई-बहनों” के खाते में एक साल का यानी 30,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे.

देखें वीडियो

पाहन महासंघ झारखंड प्रदेश — पड़हा सरकार के लोगों पर पूजा रोकने और गर्भवती महिला पर किया हमला

झारखंड प्रदेश पाहन महासंघ द्वारा रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। महासंघ के सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बुड़मू इलाके में पाड़हा सरकार के सदस्यों ने एक पाहन को धान काटने और पूजा करने से रोका। साथ ही, उन्होंने एक गर्भवती महिला के चार महीने के भ्रूण की हत्या का भी आरोप लगाया। महासंघ ने कहा कि "पाड़हा सरकार" का तमगा लेकर घूमने वाले लोग समाज में अराजकता फैला रहे हैं। महासंघ ने मांग की कि राज्य सरकार और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

देखें वीडियो

18 नवंबर से फिर शुरू हो रहा है मंईयां सम्मान योजना का आवेदन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन/ live lagatar news

झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत नए लाभुकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है।अब जिन बेटियों या महिलाओं की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं, वे 18 नवंबर 2025 से शुरू होने वाले “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान आवेदन कर सकती हैं।

देखें वीडियो

वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं ? 12 राज्यों में शुरू हुआ SIR, पूरी जानकारी/ live lagatar news

देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 7 फरवरी तक चलेगी. अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाना, उसमें मौजूद त्रुटियों को सुधारना और छूटे हुए नामों को शामिल करना है.

देखें वीडियो

गैंगस्टर प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, वासेपुर समेत कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

धनबाद पुलिस ने हत्या और रंगदारी के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ मंगलवार की सुबह से ही बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विदेश में बैठकर गिरोह संचालित करने वाले प्रिंस खान के स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया है. सुबह से ही वासेपुर के रहमतगंज, पंडरपाला और आसपास के इलाकों में पुलिस की कई टीमें एक साथ छापेमारी अभियान चला रही है. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. सूत्रों के अनुसार, पुलिस का यह अभियान प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय गुर्गों और सहयोगियों की तलाश में चलाया जा रहा है. मौके पर सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, सीसीआर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौजूद है.

देखें वीडियो

रांची: ठंड ने दी दस्तक, 20 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड–मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड में ठंड का मौसम आ गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 20 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सावधान रहने की ज़रूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ठंड का असर ज़्यादातर पहाड़ी इलाकों में महसूस किया जाएगा। फ़िलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड का असर फसलों, खासकर आलू की फसल पर भी पड़ सकता है, इसलिए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देखें वीडियो

ED ने सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के खिलाफ सरकार व आयकर से कार्रवाई की अनुशंसा की/ live lagatar news

ईडी ने झारखंड पुलिस की सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि मीरा सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग कर नाजायज तरीके से संपत्ति अर्जित की और काली कमाई को वैध दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज़ बनाए। ईडी ने राज्य सरकार और आयकर विभाग से कार्रवाई की सिफारिश की है। देखिए इस रिपोर्ट में — मीरा सिंह की पूरी कहानी, काली कमाई के सबूत और ईडी की रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासा हुआ।

देखें वीडियो

पुराने मामलों से सबक नहीं ले रही झारखंड पुलिस, निर्दोषों को साजिश के तहत भेज रही जेल/ live lagatar

झारखंड पुलिस पर फिर उठे सवाल! खूंटी के एक दरोगा पर आरोप है कि उसने तीन दशक पुराने विवाद के चलते निर्दोष व्यक्ति को अफीम की खेती के झूठे आरोप में जेल भेज दिया। यह कोई पहला मामला नहीं — पहले भी कई बार निर्दोषों को साज़िश के तहत जेल भेजा गया है। देखिए इस रिपोर्ट में, ऐसे ही कुछ मामलों की सच्चाई — जहाँ झूठे केसों ने कई ज़िंदगियाँ तबाह कर दीं।

देखें वीडियो

हरिहरगंज में हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगावां गाँव निवासी जसमुद्दीन अंसारी उर्फ ​​नवाब (45, पिता स्वर्गीय अब्दुल बहाव) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 27 अक्टूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी थी। 28 अक्टूबर को हरिहरगंज थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

देखें वीडियो

भारत की बेटियों का करिश्मा, हरमनप्रीत कौर की टीम ने जीता पहला वर्ल्ड कप/ live lagatar news

भारत की बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम रौशन किया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. 52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में यह तीसरा मौका था, जब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची. इससे पहले 2005 और 2017 में टीम फाइनल तक पहुंची थी. लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी. लेकिन इस बार महिला टीम वर्ल्ड कप चैंपियन बन गई.

देखें वीडियो

रामदास सोरेन के बाद झामुमो की अग्निपरीक्षा,घाटशिला उपचुनाव में कौन भारी?/ live lagatar news

<iframe width="695" height="391" src="https://www.youtube.com/embed/H9_o4E36YVQ" title="रामदास सोरेन के बाद झामुमो की अग्निपरीक्षा,घाटशिला उपचुनाव में कौन भारी?/ live lagatar news" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>

देखें वीडियो

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की तैयारी को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यशाला

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती स्मरणोत्सव (6 से 16 नवंबर 2025) की तैयारी के तहत आयोजित की गई. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे झारखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि पार्टी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. राज्यभर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं और चबूतरों की सफाई की जाएगी और लगातार तीन दिनों तक दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.

देखें वीडियो
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//