Search

आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगा भारतीय ज्ञान — अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा आयुर्वेद

एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के विज्ञान पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को साइंस के साथ-साथ आयुर्वेद के सिद्धांत भी पढ़ाए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कक्षा 6 के छात्रों को अब “विरोधी गुणों” (जैसे – गरम-ठंडा, हल्का-भारी) के जरिए पदार्थों की पहचान सिखाई जाएगी, वहीं कक्षा 8 में “आयुर्वेद: शरीर, मन और पर्यावरण का संतुलन” नाम का नया अध्याय जोड़ा गया है। इसमें छात्रों को दिनचर्या, ऋतुचर्या और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया जाएगा।
Follow us on WhatsApp