Search

झारखंड के कई जिलों में मोंथा तूफान का असर, जानिए किन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर लगातार जारी है। रांची, कोल्हान और संथाल परगना सहित कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो से तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी इलाकों में तूफान का प्रभाव देखने को मिलेगा। सिमडेगा, खूंटी, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही