63 हजार छात्रों के लिए कितनी सुविधाएं? RU और DSPMU में उठे बड़े सवाल || livelagatar news ||
रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्रों के सामने बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों की शिकायतों में मेडिकल सुविधा, क्लासरूम की व्यवस्था, बाथरूम की साफ-सफाई और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। छात्राओं की ओर से महिला गार्ड और महिला बाथरूम की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सवाल है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।