‘ज्ञानेश कुमार हटाओ’ के नारों से गूंजा रांची, चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव
रांची में चुनाव आयोग कार्यालय के घेराव को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय की दीवारों पर ‘वोट चोर’ लिखा और चुनाव आयोग के बोर्ड पर कालिख पोत दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।