हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर FIR
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्रवण सिंह खरवार की शिकायत पर पुलिस ने SC/ST एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।