गिरिडीह में गांधीजी के आगमन की शताब्दी पर पदयात्रा और समारोह का आयोजन
गिरिडीह जिले के खरगडीहा में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आगमन की 100वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतीत के गौरवशाली पलों को संजोया गया। बताया जाता है कि 6 अक्टूबर 1925 को आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी का खरगडीहा में आगमन हुआ था।
