शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज, शहर में जगह-जगह बन रहे भव्य पूजा पंडाल || livelagatar news ||
शारदीय नवरात्र को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कहीं पंडालों का ढांचा तैयार हो रहा है, तो कहीं सजावट की तैयारियां चल रही हैं। देखिए, शारदीय नवरात्र को लेकर गिरिडीह में कैसी चल रही हैं तैयारियां, LIVE LAGATAR की इस खास रिपोर्ट में।