जयराम महतो vs ढुल्लू महतो: राम के भक्त थे, अब जयराम के भक्त हैं ढुल्लू महतो !
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा तंज कसा। जयराम ने कहा, “राम के भक्त थे, अब जयराम महतो के भक्त हैं ढुल्लू महतो।” उन्होंने सांसद के 15 साल के कार्यकाल में विधेयकों पर बहस, संसदीय कार्यप्रणाली और विनोद बिहारी महतो की विचारधारा को लेकर सवाल उठाए। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच ‘लालखंड’ को लेकर भी बयानबाजी हो चुकी है। देखिए महतो बनाम महतो की सियासी जंग की पूरी कहानी।