14 महीनों में कई बार नम हुईं CM हेमंत सोरेन की आंखें || livelagatar news ||
पिछले करीब 14 महीनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी जीवन में कई बड़े दुखों का सामना किया है। पहले पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, फिर करीबी साथी सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा पांडेय को खोने का दुख और अब मां रूपी सोरेन के निधन ने सोरेन परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। हर बार हेमंत सोरेन की आंखें नम हुईं। एक तरफ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ अपनों को खोने का दर्द…इन मुश्किल घड़ियों में उनकी भावनात्मक तस्वीरें एक बेटे और एक इंसान के संघर्ष को बयां करती हैं।