LIVE: IND vs WI T20 का जुनून, स्टेडियम के आसपास जुटने लगे क्रिकेट फैंस, जानिए कैसा है माहौल!
आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के बाहर से लेकर शहर की सड़कों तक क्रिकेट का जुनून देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से पहुंचे प्रशंसकों से हमारी खास बातचीत होगी, जानेंगे मैच को लेकर उनका उत्साह, टीम इंडिया की जर्सी का क्रेज और जीत को लेकर उनकी उम्मीदें। वहीं, स्टेडियम से लाइव जुड़ेंगे हमारे संवाददाता और स्टूडियो से भी होगी मैच को लेकर खास चर्चा। देखिए, रांची से LIVE क्रिकेट का जोश, फैंस की आवाज और मैच का पूरा माहौल।