आशियाना टूटता देख रो पड़े परिवार, रांची में अतिक्रमण हटाने पर तनाव || livelagatar news ||
रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घर तोड़ने पहुंची टीम का महिलाओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का दावा है कि यहां लोग करीब 20 वर्षों से रह रहे हैं और बस्ती में 200 से ज्यादा घर हैं। घर टूटने के बाद परिवारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, जबकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।देखिए मौके से LIVE LAGATAR की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… आखिर मामा नगर में क्या हुआ?