Search

रांची : FJCCI वार्षिक चुनाव में बोगस वोटिंग का गंभीर आरोप, व्यवसायी दिलवीर सिंह चड्ढा ने जारी किए सबूत

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज यानी FJCCI के वार्षिक चुनाव में बोगस वोटिंग का गंभीर आरोप लगा है। मतदाता और व्यवसायी दिलवीर सिंह चड्ढा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए सुबूत भी जारी किया है। दिलवीर ने दो तस्वीरें जारी कर बताया है कि उनके नाम पर किसी और ने फर्जी हस्ताक्षर कर वोट डाल दिया है। उन्होंने चुनाव संचालन समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही