झारखंड में खनिज अधिकार की लड़ाई तेज! 19 सितंबर को JMM का जन जागरण अभियान
झारखंड के खनिज अधिकार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। संशोधित MMDR कानून के विरोध में JMM 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा। राज्य सरकार ने कानून से हर साल 14 से 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई है। अब सवाल है कि क्या यह लड़ाई विधानसभा से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी? क्या JMM का जन जागरण अभियान झारखंड के खनिज और राजस्व अधिकार की बड़ी लड़ाई में बदल जाएगा?