गिरिडीह में ACB का एक्शन! 30 हजार रिश्वत लेते साइबर थाना के SI पुनीत कुमार गौतम गिरफ्तार
गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरिडीह साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।