झारखंड कैबिनेट में 2 पद खाली, कौन बनेगा मंत्री? हेमंत के सामने क्षेत्रीय-जातीय समीकरण की चुनौती
झारखंड कैबिनेट में दो मंत्री पद खाली होने के बाद नए चेहरों को लेकर सियासी मंथन तेज हो गया है। सुदिव्य कुमार सोनू और रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई कुर्सियों पर मथुरा महतो, मंगल कालिंदी, उमाकांत रजक और कल्पना सोरेन समेत कई नाम चर्चा में हैं। हेमंत सोरेन के सामने मंत्री चुनने के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की बड़ी चुनौती है। वहीं सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह में 2029 की राजनीतिक विरासत को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि हेमंत सोरेन दो खाली कुर्सियों पर किसे मौका देते हैं और इन फैसलों से झामुमो की आने वाली सियासत का क्या संदेश जाता है।