फूफाजी मान गए! बेटे प्रशांत किशोर बने कांग्रेस sc मोर्चा का अध्यक्ष! खत्म हुई वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लम्बे समय से पार्टी संगठन और सरकार से नाराज बताये जा रहे थें, बीच-बीच नाराजगी सामने भी आती थी, भोजपूरी-मगही का सवाल हो या फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था वापस करने का, या फिर कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणियां, बार बार सुर्खियां बटोरती थी, पिछली बार कांग्रेस की 229 सदस्यों की कमिटी को जम्बो साईज बता कर आलोचना की थी, लेकिन अब जब उनके बेटे प्रशांत किशोर को कांग्रेस एसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है, माना जा रहा है कि अब उनकी नाराजगी दूर हो गयी है, अपनी एंट्री के साथ ही प्रशांत किशोर ने छतरपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ने का एलान कर दिया है, विदित हो कि राधाकृष्ण किशोर करीबन 6 बार छतरपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं