Giridih News: साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव
Giridih: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में 10-11 जून की रात साइबर थाना की टीम ने आरोपी चूरामन मंडल को गिरफ्तार करने के लिए में छापेमारी करने पहुंची. कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया. पथराव के दौरान पुलिस कर्मीयों के साथ धक्का- मुक्की भी की, साथ ही भीड़ ने सरकारी वाहन पर पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस का कहना है कि, सरकारी काम में बाधा डालने और पथराव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.