Search

कबरीबाद माइंस में देर रात कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 12 बाइक जब्त

Giridih: सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सोमवार रात को परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। कबरीबाद माइंस के समीप हुई इस कार्रवाई में एक दर्जन बाइक जब्त कर ली गईं. तस्करों ने 500 मीटर से अधिक लंबी सुरंगें बनाकर कोयला निकाला था. खनन के बाद कोयला तस्करी के लिए 50 से ज्यादा बाइक मौके पर पहुंच चुकी थीं. सूचना मिलते ही सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा. अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर बाइक लेकर भाग निकले, जबकि 12 बाइक मौके पर छूट गईं.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही