Search

सुदेश महतो का सरकार पर प्रहार: "सुरक्षा नहीं तो निवेश कैसा?

झारखंड की राजनीति में इन दिनों निकाय चुनाव और निवेश को लेकर सरगर्मी तेज है. इसी बीच आजसू (AJSU) सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने न सिर्फ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जाहिर की है. सुदेश महतो ने कहा कि अक्सर छात्र राजनीति से मुख्य राजनीति में आने पर एक 'गैप' दिखता है. इसे भरने के लिए उनकी पार्टी अब कॉलेज स्तर से ही युवाओं को सक्रिय राजनीति की ट्रेनिंग देगी. इसके लिए जल्द ही एक राज्य अधिवेशन बुलाया जाएगा, जिसमें युवाओं को पार्टी की मुख्य इकाइयों की तरह जिम्मेदारी दी जाएगी.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही