BCCI का बड़ा फैसला: खत्म होगी A+ कैटेगरी, रोहित-विराट पर असर!/ live lagatar news
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव करने की तैयारी में है. समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड अपनी टॉप कैटेगरी A+ को खत्म करने पर विचार कर रहा है. यही वह श्रेणी है जिसमें अब तक रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों को रखा गया था. अब चयन समिति ने चार ग्रेड की जगह केवल तीन कैटेगरी – A, B और C – रखने का प्रस्ताव दिया है.
