Search

रांची में बुलडोजर अलर्ट: खादगढ़ा के पीछे बसे 400 परिवारों को अंतिम चेतावनी

राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पीछे बसे करीब 400 परिवारों पर बेदखली की तलवार लटक रही है. प्रशासन की ओर से पहले ही इन्हें नोटिस दिया जा चुका था, और वर्बल एनफोर्समेंट टीम लगातार सूचना दे रही थी कि 26 जनवरी तक घर खाली कर दें, अन्यथा कार्रवाई तय है.आज भी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दोबारा घर खाली करने की जानकारी दी. इस दौरान जिन घरों में कोई मौजूद नहीं था, उन पर बुलडोजर चलाया गया.
Follow us on WhatsApp