दावोस में गूंजा झारखंड का जोहार: CM सोरेन की वैश्विक यात्रा ने खोली नई राह/ livelagatar news
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दावोस विश्व आर्थिक मंच और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के ऐतिहासिक दौरे से सफलतापूर्वक लौट आए हैं. आज 27 जनवरी 2026 को वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचे, जहां उनका जोशीला और भव्य स्वागत हुआ.ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और आम जनता ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया. यह स्वागत सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि युवा झारखंड की वैश्विक पहचान और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद का प्रतीक था.
