Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में बारिश की दस्तक, मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने का जताया अनुमान
उत्तर भारत के पहाड़ों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी का ठंडा झोंका अब झारखंड तक पहुंच चुका है.रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. हालांकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई और यह 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से लगभग 5-6 डिग्री ज्यादा है, लेकिन दिन भर ठंडी हवाओं ने एक बार फिर सिरहन पैदा कर दी है.
