पलामू नगर निकाय चुनाव: 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना; प्रशासन पूरी तरह तैयार/ livelagatar news
पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार जिले के सभी पांच नगर निकाय — मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर, हुसैनाबाद एवं हरिहरगंज नगर पंचायत — में 23 फरवरी को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी. यह जानकारी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस ने दी.
