Search

सोना-चांदी धड़ाम! रिकॉर्ड ऊंचाई से ₹33,000 टूटा सोना, निवेशकों में मची हलचल/ livelagatar news

Bullion market में पिछले कुछ दिनों से जारी सोने-चांदी की 'बुल रन' पर अचानक ब्रेक लग गया है. 29 जनवरी को अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को छूने के बाद, आज यानी 30 जनवरी को कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार का ताजा हाल ये है कि Multi Commodity Exchange (MCX) पर आज बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है. सोने और चांदी, दोनों ही धातुओं में 5% से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है. बताया जा रहा कि सोने की कीमतों में बड़ी सेंध लग चुकी है. बता दें शुरुआती कारोबार में सोना 5.55% तक टूट गया. बात करे कीमत की तो गिरावट के बाद सोना फिलहाल 1,60,001 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं कल के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो सोना अब तक ₹33,095 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही