JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा 2025 अधिसूचना जारी, प्रीलिम्स 8 मार्च को/ livelagatar news
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे Advt. No. 01/2026 के तहत प्रकाशित किया गया है. यह परीक्षा राज्य की विभिन्न प्रतिष्ठित ग्रुप A और B प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जैसे डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), जिला कमांडेंट, असिस्टेंट डायरेक्टर आदि पद.कुल 103 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते है साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक है. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक रहेगी. पूरा आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.
