Search

बजट सत्र :VB-G RAM G अधिनियम पर हंगामा NDA ने तालियां बजाईं, विपक्ष ने विरोध किया/livelagatar news

संसद के बजट सत्र 2026 की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त अभिभाषण के साथ हुई, लेकिन ग्रामीण रोजगार से जुड़े नए कानून 'विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' या VB-G RAM G Act, 2025 ने सदन में तीखी बहस और हंगामा खड़ा कर दिया. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में इस अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए VB-G RAM G कानून बनाया गया है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा. यह पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के 100 दिनों की गारंटी से 25 दिन अधिक है.
Follow us on WhatsApp