Search

कर्तव्य पथ पर गरजा नया भारत: गणतंत्र दिवस पर भैरव बटालियन का पहली बार ऐतिहासिक प्रदर्शन/ livelagatar

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना ने अपनी पूरी ताकत और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया. हजारों सैनिकों का एकसमान कदमताल, गरजते लड़ाकू विमान, स्वदेशी हथियारों की झलक और विविधता से सजी झांकियां—सब कुछ नए भारत की मजबूती का प्रतीक बना.इस भव्य परेड में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा भैरव बटालियन ने. पहली बार कर्तव्य पथ पर उतरी यह एलीट लाइट कमांडो यूनिट पूरी दुनिया के लिए एक स्पष्ट संदेश लेकर आई—भारत अब हर चुनौती के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयार, तेज और घातक है.जैसे ही भैरव बटालियन की टुकड़ी आगे बढ़ी, माहौल बदल गया. मेजर अंजुम के नेतृत्व में करीब 250 चुनिंदा जवान—चेहरों पर लाल और गहरे हरे रंग की कैमोफ्लाज पेंट की लकीरें, आंखों में अदम्य साहस और कंधों पर अत्याधुनिक हथियार. यह रंग सिर्फ दिखावा नहीं—यह जंगलों, पहाड़ों और अंधेरे में दुश्मन को चकमा देने, सरप्राइज अटैक करने की असली तैयारी का प्रतीक है. दुनिया ने देखा कि ये जवान सिर्फ मार्च नहीं कर रहे—ये युद्ध का स्पष्ट संदेश दे रहे हैं.
Follow us on WhatsApp